Tum Mile Toh Jeena Aa Gaya Lyrics

0
478
Tum Mile Toh Jeena Aa Gaya Lyrics
तू ही मेरी है सारी ज़मीं
चाहे कहीं से चलूँ
तुझपे ही आके रुकूँ
तेरे सिवा मैं जाऊँ कहाँ?
कोई भी राह चुनूँ
तुझपे ही आके रुकूँ
तुम मिले तो लम्हे थम गए
तुम मिले तो सारे ग़म गए
तुम मिले तो मुस्कुराना आ गया
तुम मिले तो जादू छा गया
तुम मिले तो जीना आ गया
तुम मिले तो मैंने पाया है खुदा
तुझमें किनारा दिखे
दिल को सहारा दिखे
आ, मेरी धड़कन थाम ले
तेरी तरफ़ ही मुड़े
ये साँस तुझसे जुड़े
हर पल ये तेरा नाम ले
तुम मिले तो अब क्या है कमी
तुम मिले तो दुनिया मिल गई
तुम मिले तो मिल गया आसरा
तुम मिले तो जादू छा गया
तुम मिले तो जीना आ गया
तुम मिले तो मैंने पाया है खुदा
दिन मेरे तुझसे चलें
रातें भी तुझसे ढलें
है वक़्त तेरे हाथ में
हो, तू ही शहर है मेरा
तुझमें ही घर है मेरा
रहता है तेरे साथ में
तुम मिले तो मिल गया हमसफ़र
तुम मिले तो खुद की है ख़बर
तुम मिले तो रिश्ता सा बन गया
तुम मिले तो जादू छा गया
तुम मिले तो जीना आ गया
तुम मिले तो मैंने पाया है खुदा